रांची पुलिस ने वॉट्सएप ग्रुप्स के एडमिन और सदस्यों समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर न करने की अपील की है। ऐसा करने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
पुलिस ने कहा है कि यदि ऐसे पोस्ट सामने आते हैं तो एडमिन या संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में असामाजिक टिप्पणी करने पर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
नगर पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि ऐसा कोई भी वीडियो, फोटो या पोस्ट वायरल न करें जो किसी व्यक्ति, धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को आहत करता हो।