फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Crime: शिक्षक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; पत्थर व डंडे से पीटकर उतारा था मौत के घाट

Mon, 01 Dec 2025 03:24 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चाईबासा/ रांची

सार

झारखंड में शिक्षक की बीते दिन हुई हत्या के मामले पर पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने 30 नवंबर को केजरा गांव से तीन आरोपियों सोमा सुन्डी, सीनू गौड़ और मंगल कारोवा को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में शिक्षक की बीते दिन हुई हत्या के मामले पर पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने 30 नवंबर को केजरा गांव से तीन आरोपियों सोमा सुन्डी, सीनू गौड़ और मंगल कारोवा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा में पारा शिक्षक मुकरु देवगम (50) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को रोज की तरह स्कूल गए मुकरु देवगम शाम तक घर नहीं लौटे थे। शनिवार सुबह उनका शव टोंटो थाना क्षेत्र के पूरनापानी बाजार टांड़ के पास मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

एसपी ने एक विशेष टीम गठित की थी
मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी शाखा की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 नवंबर को केजरा गांव से तीन आरोपियों सोमा सुन्डी, सीनू गौड़ और मंगल कारोवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से खून लगे पत्थर, लकड़ी का डंडा, मिट्टी और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं- Jharkhand: विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक, 8 दिसंबर को पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट
विज्ञापन


आगे की जांच जारी
जांच में पता चला कि हड़िया या रासी पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पत्थर और डंडे से मुकरु देवगम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें