फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: 10 लाख रुपये दहेज की मांग, विवाहिता की संदिग्ध मौत; ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 09:20 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के रातू थाना क्षेत्र के काटीटांड में चतरा निवासी नाजदा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता हफीज अंसारी ने पति नासिर अंसारी और उसके परिजनों पर 10 लाख रुपये दहेज मांगने, संतान नहीं होने पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रातू थाना क्षेत्र के काटीटांड में चतरा जिले की रहने वाली विवाहिता नाजदा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता हफीज अंसारी ने दामाद नासिर अंसारी और उसके परिजनों पर 10 लाख रुपये दहेज न देने तथा संतान न होने पर प्रताड़ित करने के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। हफीज अंसारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर दामाद और अन्य परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


दो वर्ष बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर
चतरा जिले के मिश्रौल गांव निवासी हफीज अंसारी ने अपनी बेटी नाजदा खातून की शादी 15 मार्च 2019 को चतरा सदर के ब्राह्मणी निवासी नासिर अंसारी के साथ की थी। विवाह के उपरांत यह परिवार रांची के काटीटांड इलाके में रहने लगा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब दो साल बीतने के बाद से ही नाजदा को उसके ससुराल में परेशान किया जाने लगा। उसे संतान न होने को लेकर लगातार ताने दिए जाते थे। इसके साथ ही दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न भी किया जाने लगा। नाजदा ने ससुराल में हो रही इस प्रताड़ना के संबंध में अपने मायके वालों को पहले ही जानकारी दी थी।

फोन कर मांगी दस लाख रुपये रकम
मृतका के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 8 अक्तूबर को नाजदा के पति ने फोन करके उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। हफीज अंसारी का दावा है कि रुपये न देने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। अगले दिन 9 अक्तूबर को परिजनों को सूचना मिली कि नाजदा को रांची के गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे, तो वहां डॉक्टरों ने नाजदा को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


शरीर पर मिले चोट के गहरे निशान
अस्पताल में बेटी के शरीर पर चोट के गहरे निशान दिखाई देने के बाद पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। इसके बाद हफीज अंसारी ने रातू पुलिस थाने में आवेदन देकर अपने दामाद और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत में दहेज की मांग, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी की बात कही गई है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें