फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बस में दीए जलाकर सोए थे ड्राइवर और खलासी, देर रात लगी भीषण आग, दोनों की दर्दनाक मौत

Tue, 25 Oct 2022 10:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी। पुलिस के मुताबिक दीपावली की रात  दोनों बस में दीया जलाकर सो गए। जिसके बाद यह घटना घटी।
विज्ञापन
बस में भीषण आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में दिवाली की रात खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में भीषण आग लगने से ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। घटना दिवाली की देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी। पुलिस के मुताबिक दीपावली की रात दोनों बस में दीए जलाकर सो गए। जिसके बाद हवा के झोकों की वजह से चिंगारी निकली और देखते-देखते बस में आग पकड़ ली। फिर दोनों चाहकर भी बस से बाहर नहीं आ पाए और मौके पर दोनों की जान चली गई। फिलहाल खादगढ़ा टीओपी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें