फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दिल्ली पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार और केमिकल्स बरामद

Wed, 10 Sep 2025 01:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एटीएस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। इस दौरान हथियार, केमिकल्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
"दिल्ली पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में रांची से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध आतंकी अरशद दानिश को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात करीब 2 बजे हुई इस गुप्त कार्रवाई में टीम ने लॉज से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को टीम अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक, अरशद दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है और लंबे समय से रांची में लॉज में ठहरा हुआ था। उसकी गतिविधियों की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर दिल्ली ले जाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान रांची के कई अन्य इलाकों और पलामू में भी छापेमारी की गई है। पलामू से एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में अरशद दानिश के आतंकी संगठन आईएसआई से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

एटीएस की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन बरामद हथियार और दस्तावेजों को सुरक्षाबल अहम सबूत मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें