गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में लेफ्ट विंग चरमपंथ की स्थिति पर बैठक की। झारखंड के मुख्यमंत्री में बैठक में शामिल थे रांची में सीआईएसएफ जवानों के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट का गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शिलान्यास किया। रविवार को रांची पहुंचे गृह मंत्री ने यहां इस्टर्न सेक्टर के मुख्यालय बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया।
इससे पहले गृह मंत्री ने झारखंड में लेफ्ट विंग चरमपंथ की स्थिति पर बैठक की। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद थे। बैठक के बाद गृह मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
गृह मंत्री ने कहा हमें साइबर टेरररिज्म को लेकर भी सचेत रहने की जरूरत है। हैकिंग सबसे बड़ा खतरा है। सीआईएसएफ को ऐसे खतरों के खिलाफ खुद को सक्षम बनाने की जरूरत है।
गृह मंत्री ने कहा, नोटबंदी के बाद वाम चरमपंथ को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सरकार इस तरह के प्रयासों से कुछ सालों में वाम चरमपंथ पर काबू पा लेगी।
HM laying the foundation stone of a Housing Project for CISF personnel in Ranchi. He also inaugurated the Eastern Sector HQ building pic.twitter.com/fFBXJBxDkL
— ANI (@ANI_news) January 8, 2017
Left Wing Extremism has taken a big hit after demonetisation. LWE problem can be resolved through sustained efforts in few years: HM
— ANI (@ANI_news) January 8, 2017