रेलवे भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। दीघाघाट पटना के 2226 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गए हैं। ग्रुप-'डी' पोर्टर, सफाईवाला, ट्रैकमैन, हेल्पर आदि पदों पर यह नियुक्तियां होंगी।
आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर तय की गई है। आवदेन शुल्क 40 रूपये देना होगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, आईटीआई या सीओई रखी गई है।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 1 जनवरी 2013 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। यह छूट एससी व एसटी के लिए पांच साल और ओबीसी के लिए तीन साल है।
आवेदक अपना आवेदन द असिस्ट, पर्सनल ऑफिसर आरआरसी रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, इस्ट सेंट्रल, रेलवे, पोलसन कॉम्पलेक्स, दीघा घाट, पटना- 800011 बिहार पर भेजें। आवदेन असिस्टेंट ऑफिसर (आरआरसी), रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, इसी रेलवे पटना के नाम से बनाना होगा।