फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid on Ranchi Jail : रांची की होटवार जेल में छापा, मनी लॉन्ड्रिंग व अवैध खनन केस के नामचीन आरोपी यहीं हैं बंद

Wed, 09 Nov 2022 09:50 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

होटवार जेल में झारखंड की निलंबित खनन सचिव पूजा सिंघल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अलावा प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी और बच्चू यादव भी बंद हैं। माना जा रहा है कि रांची जिला प्रशासन की टीम ने यह छापा पंकज मिश्रा से जुड़े फोन प्रकरण के चलते की हो।

विज्ञापन
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागर (होटवार जेल) में आज सुबह जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा। इसी जेल में राज्य के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन केस के आरोपी बंद हैं। 

विज्ञापन

होटवार जेल में झारखंड की निलंबित खनन सचिव पूजा सिंघल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अलावा प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी और बच्चू यादव भी बंद हैं। माना जा रहा है कि रांची जिला प्रशासन की टीम ने यह छापा पंकज मिश्रा से जुड़े फोन प्रकरण के चलते की हो। ईडी ने हाल ही में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसमें पता चला था कि मिश्रा ने न्यायिक हिरासत में रिम्स में भर्ती रहते हुए फोन से राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों के बात की थी। 

बुधवार अल सुबह की गई इस छापामारी का नेतृत्व रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने किया। पुलिस व प्रशासन की टीम में 150 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। सुबह पांच बजे शुरू की गई कार्रवाई सात बजे तक करीब दो घंटे चली। टीम में रांची जिले के 10 थाना प्रभारियों के अलावा 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
विज्ञापन


कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली
जेल की एक-एक बैरक की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसी जेल में कई हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी बंद हैं। वे जेल के बाहर फिरौती वसूलने का गिरोह चलाते हैं। छापा कार्रवाई इससे जुड़ी भी बताई जा रही है।  प्रशासन ने इस कार्रवाई को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें