कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो मार्च को रांची में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यहां जानकारी दी राहुल गांधी की यह रैली रांची के प्रसिद्ध मोरहाबादी मैदान में दिन में साढ़े ग्यारह बजे होगी।
आगामी लोकसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी की झारखंड में यह पहली बड़ी रैली होगी। सूत्रो के अनुसार इसी रैली मे बिहार महागठबंधन मे सीटो के बंटवारे को लेकर भी बात बन सकती है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा बाद को दिल्ली मे होगी।