फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामताड़ा का करमाटांड़ प्रखंड अब विद्यासागर प्रखंड कहलाएगा: मुख्यमंत्री रघुवर दास

Thu, 26 Sep 2019 05:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामतारा
विज्ञापन
रघुबर दास (फाइल फोटो)
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड करने का ऐलान किया है। महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर दास ने कहा कि जामताड़ा जिला उनकी कर्मभूमि रही है  इसलिए अब करमाटांड़ प्रखंड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस कदम का उद्देश्य ईश्वरचंद्र विद्यासागर की शिक्षाओं से लोगों को सुविदित कराना है। यह प्रखंड अब उनके नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को, विशेषकर युवा वर्ग को विद्यासागर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें