फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कैप्टन अमरिंदर के सलाहकार की पत्नी से ठगे 75 हजार रुपये, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 03:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार की पत्नी के खाते से 75 हजार रुपए निकालने के आरोप में पुलिस ने दुमका से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि पंजाब पुलिस से सूचना मिली थी कि पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार की पत्नी के पेटीएम खाते से एक साइबर अपराधी ने रुपये निकाले हैं, और मोबाइल की लोकेशन से पता चल रहा है कि आरोपी दुमका में है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारी साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रसिकपुर मोहल्ले से अंशु कुमार मंडल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 50 हजार रुपए और साइबर अपराध में इस्तेमाल किये गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।' 

पंजाब के मोहाली से आई पुलिस को दुमका पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को सौंप दिया। इसके बाद पंजाब पुलिस ने दुमका की एक अदालत में आरोपी को पेश कर उसकी ट्रांजिट रिमांड की अनुरोध किया। अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पंजाब पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी के बैंक खाते से 23 लाख रुपये निकालने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह के एक सदस्य कुतुबुल अंसारी को झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दीधारी के गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें