फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू से जेल में मिलने पहुंचे राष्ट्रपति के बेटे

Mon, 07 Oct 2013 01:51 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस सांसद अभिजीत मुखर्जी ने बिरसा मुंडा जेल में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन


जंगीपुर के सांसद अभिजीत लालू से मिलने के लिए रविवार को जेल पहुंचे।

सीबीआई की अदालत ने 30 सितंबर को लालू और 44 अन्य दोषियों को सजा सुनाई थी। उन पर चाईबासा ट्रेजरी से 37.7 करोड़ रुपए फर्जी तरीके से निकालने का आरोप था। यह मामला 1990 का है, जब वह बिहार के मुख्यमंत्री थे।

लालू सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से दी गई सजा के खिलाफ 17 अक्टूबर को झारखंड उच्च न्यायालय में अपील कर सकते हैं।

राजरप्पा जा रहे मुखर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें