फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी: झारखंड में पुलिस ने जब्त किया 38 किलो गांजा, छह लोग गिरफ्तार

Tue, 16 Nov 2021 04:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)

सार

पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की थी। इस दौरान पुलिस ने तीन घरों में छापेमारी कर चार लाख रुपये का गांजा जब्त किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को पुलिस ने कुछ घरों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 38 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है वहीं इस धंधे में शामिल चार महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों पहचान बब्लू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, अनिता देवी, पुष्पा देवी, दुर्गा देवी व सबिता देवी आदि के रूप में की गई है। वहीं पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करेगी और गांजा तस्करी का नेटवर्क खंगालेगी।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मधुशाला रोड पर तीन घरों में छापेमारी कर चार लाख रुपये का गांजा जब्त किया गया और वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांजा बिहार के सासाराम जिले से लाया गया था और पलामू में बिक्री के लिए जूट की बोरियों में भरा जा रहा था। आरोपितों के पास से 38 किलोग्राम गांजा के अलावा 25 चिलम, 6800 रुपये नकद, चार माप तौल करने वाली मशीन आदि जब्त किया गया है। 

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें