धनबाद में भाजपा विधायक दूलु महतो के आवास पर पुलिस ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान विधायक वहां से फरार हो गए, लेकिन पुलिस उनके चार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी धनबाद ने बताया कि भूमि अधिग्रहण, आर्म्स एक्ट और छेड़छाड़ के मामलों को लेकर पुलिस ने आज बीजेपी विधायक दुलु महतो के आवास पर छापा मारा। इस दौरान वह भागने में सफल रहे, लेकिन उनके चार समर्थक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।