फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: बच्चों के बेचने के आरोप में मिशनरी ऑफ चैरिटी की दो नन गिरफ्तार

Thu, 05 Jul 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

रांची से बच्चों की तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में राजधानी के जेल रोड स्थित मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी की एक महिला कर्मचारी को पुलिस ने नवजात बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दो और सिस्टर को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की रांची इकाई की अध्यक्ष रूपा वर्मा की शिकायत के आधार पर अनिमा इंदवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चा बेचने के लिए 1.20 लाख रुपये तक लिए गए। रूपा वर्मा की शिकायत के मुताबिक, अनिमा ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की एक दंपती को बच्चा बेचा था। इस मामले में एक व्यक्ति को बुधवार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इसमें कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

मामले में डीएसपी श्यामानंद मंडल ने कहा कि चैरिटी की तीन महिलाकर्मियों ने चार बच्चों को बेचा है, जिसमें तीन झारखंड में और एक बच्चा उत्तर प्रदेश में बेचा है। आगे की जांच प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें