फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब झारखंड में ऑटो चलाती दिखेंगी महिलाएं

Wed, 05 Feb 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में पहली मर्तबा गुलाबी ऑटो का संचालन शुरू किया गया है। इन ऑटो को महिला ड्राइवर चलाएंगी और केवल महिला सवारी ही इस ऑटो में बैठाई जाएंगी।
विज्ञापन


झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने मंगलवार को इन गुलाबी ऑटो को हरी झंडी दिखाई।

खबर के मुताबिक फिलहाल छह गुलाबी ऑटो रांची की सड़कों पर महिलाओं के लिए फर्राटा भरेंगे।

फिलहाल महिला ड्राइवरों को ऑटो चलाना सिखाया जा रहा है और साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया जा रहा है।

ट्रैफिक एसपी राजीव रंजन ने इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने से इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि उनको पता था कि महिला ड्राइवरों के पास लाइसेंस नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें