फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ उनकी डिग्री को लेकर दाखिल की गई याचिका

Tue, 08 Sep 2020 08:30 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

झारखंड में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जमशेदपुर के एक व्यक्ति ने झारखंड उच्च न्यायालय में उनकी डिग्री की जांच को लेकर जनहित याचिका दायर की है।जमशेदपुर के दानिश नाम के व्यक्ति ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल उठाते हुए उनकी एमबीए की डिग्री की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि सीबीआई को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने भारत के निर्वाचन आयोग से निशिकांत दुबे की लोकसभा सदस्यता तत्काल निरस्त करने की भी मांग की है। याचिकाकर्ता के अनुसार निशिकांत दुबे ने वर्ष 2009, वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को जो हलफनामा दिया है उसमें बताया है कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की डिग्री भी ली है।


याचिका में दावा किया गया है कि पिछले दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा एक आरटीआई के जवाब में कहा गया है कि निशिकांत दुबे नाम के किसी भी व्यक्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट की डिग्री नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें