फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रृद्धांजलि, कहा- पाक को उसके घर में घुस कर जवाब देंगे

Sat, 16 Feb 2019 04:30 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, रांची
विज्ञापन
रघुवर दास
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलवामा की आतंकवादी घटना में शहीद हुए झारखंड के जवान विजय को शनिवार को एक बार फिर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसी कायराना हरकत के लिए पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां मोरहाबादी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि झारखंड की वीर भूमि से हमारा लाल विजय सोरेंग भी श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुआ है। ‘‘मैं विजय सोरेंग सहित सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी पूरा झारखंड, पूरा देश उनके साथ खड़ा है।’’ 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, " पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा और विजय पताका हम फहराएंगे।"    

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें