फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हजारीबाग में पांच करोड़ रुपये से अधिक की अफीम जब्त, 13 लाख रुपये की नकदी भी बरामद

Mon, 02 Jan 2023 09:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि टीम ने रविवार को साव के घर में छापा मारा और एक प्लास्टिक की बाल्टी में छिपाकर रखी गई 19.400 किलोग्राम अफीम और दूसरे कमरे में स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखी गई 13 लाख रुपये की नकदी बरामद की।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग जिले के एक घर से भारी मात्रा में अफीम जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कामेश्वर साव के घर में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जमा है। इसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि टीम ने रविवार को साव के घर में छापा मारा और एक प्लास्टिक की बाल्टी में छिपाकर रखी गई 19.400 किलोग्राम अफीम और दूसरे कमरे में स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखी गई 13 लाख रुपये की नकदी बरामद की। एसपी ने दावा किया कि यह हजारीबाग पुलिस द्वारा अफीम और नकदी की अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

एसपी ने कहा कि पुलिस ने कामेश्वर साव की पत्नी रुदनी देवी, उसके पति कामेश्वर साव और चतरा जिले के हपुआ गांव निवासी दामाद ज्ञानी साव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि वहां अफीम उसके दामाद ज्ञानी साव ने रखी थी। ज्ञानी और कामेश्वर साव फरार हैं। एसपी ने बताया कि चतरा और हजारीबाग जिलों में ज्ञंती और कामेश्वर साव के लिए तलाशी अभियान और छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें