फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में कुपोषण एक बड़ी समस्या, इसे खत्म करने के लिए सरकार की मदद करे ओएनजीसी : रघुवर दास

Thu, 11 Jul 2019 01:47 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
रघुवर दास (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में कहा कि राज्य में कुपोषण एक बड़ी समस्या है और समाज के सभी वर्गों के सहयोग के माध्यम से इसे मिटाया जा सकता है और इस कार्य को सफल बनाने में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को भी आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। दास ने बैठक में ओएनजीसी के अध्यक्ष शशि शेखर से हुई चर्चा में यह बात कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आकांक्षी जिलों में इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएसआर गतिविधि के तहत आंगनबाड़ी, कौशल विकास केन्द्र आदि को खोलने में भी ओएनजीसी सहयोग करे।
दास ने कहा कि कुपोषण मिटाना उनकी सरकार का लक्ष्य है। और इस दिशा में आंगनबाड़ी को सशक्त बनाया जा रहा है जो कि बच्चों के लिए बुनियाद का काम करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने आह्वान किया कि ओएनजीसी भी राज्य में आंगनबाड़ी बनाने में सरकार का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार काफी काम कर रही है। इस कड़ी में जिन जिलों से ज्यादा पलायन होता है, वहां कौशल विकास केन्द्र बनाये जा रहे हैं ताकि वहां के बच्चों को हुनर सिखाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके। इससे उन्हें काम के लिए झारखंड से बाहर नहीं जाना होगा।

दास ने कहा कि राज्य में ओएनजीसी की सभी परियोजनाओं में राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। ओएनजीसी के चेयरमैन शशि शेखर ने कहा कि कंपनी सीएसआर गतिविधि के तहत यह काम करने को तैयार है।


झारखंड मंत्रालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, ऊर्जा सचिव वंदना डाडेल, ओएनजीसी के बोकारो सीबीएम आरपी पांडेय समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें