फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2019 08:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Jharkhand police
विज्ञापन
झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दरका गांव के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद कुछ हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गए हैं।
विज्ञापन


नक्सलियों ने नक्सल विरोधी बल झारखंड जैगुआर के सुरक्षाकर्मियों और लातेहार जिला पुलिसकर्मियों को जंगलों में देख उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। एसपी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगलों में छिप गए। मुठभेड़ के तुरंत बाद तलाशी अभियान चलाया गया और टीपीसी के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें