फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक की मौत, एक घायल

Wed, 13 Sep 2023 01:46 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, चाईबासा

सार

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मृतक की पहचान लोबो गोप (25) और घायल की पहचान पाकुल बोदरा (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बोदरा की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में मंगलवार को माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) ने इस घटना को अंजाम दिया। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुइरा और हाथीबुरु गांव के बीच एक इलाके में विस्फोट किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लोबो गोप (25) और घायल की पहचान पाकुल बोदरा (26) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि लोबो गोप विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बोदरा की हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें