फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गो हत्या के शक में भीड़ ने की आदिवासी की हत्या, तीन घायल

Fri, 12 Apr 2019 11:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के गुमला जिले में एक शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है जबकि तीन अन्य घायल हैं। उन्हें गोहत्या के शक में मारा गया। मृतक की पहचान प्रकाश लाकड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार रात की है। जब आदिवासी समुदाय के चार लोग झुमरो गांव में एक मृत बैल का मांस काट रहे थे। तभी जैरागी गांव के लोगों ने उन्हें देखा। जिसके कारण झड़प हो गई।

विज्ञापन


छोटा नागपुर के उप-महानिरीक्षक होमकर अमोल वेवुकांत ने कहा कि यह घटना डुमरी पुलिस स्टेशन से 20 किलोमीटर की दूरी पर घटी। उन्होंने कहा, 'जैरागी गांव के कुछ लोग छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों को मृत बैल के मांस को काटते हुए देखा। हालांकि उन्हें लगा कि वह गोहत्या कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।'

उन्होंने आगे कहा, 'जैरागी गांववाले सभी चारों लोगों को डुमरी पुलिस स्टेशन लेकर चले गए जहां एक की हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।' पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी संदिग्ध गैर आदिवासी थे और उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


उप-महानिरीक्षक का कहना है कि गांववालों से बात करने के बाद यह पता चला कि बैल की मृत्यु 'प्राकृतिक कारणों' से हुई थी। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें