फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः नक्सलियों ने पुलिस दल पर की गोलीबारी, एक कांस्टेबल और दो आम नागरिकों की गई जान

Sun, 31 May 2020 06:08 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चाईबासा
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल और दो आम नागरिकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ उस वक्त हुई जब जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्च अभियान के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन नक्सली भाग निकले। फिलहाल, इलाके में सर्च अभियान जारी है।चाईबासा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली एक स्थानीय नागरिक के घर में छिपे थे, पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें