फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OM Birla: 'झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा की धरती'...कार्यक्रम में बोले लोकसभा स्पीकर; जानें क्या कुछ कहा

Sun, 25 May 2025 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

OM Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा की धरती है। इस धरती ने आदिवासी समुदायों के सम्मान और आत्मविश्वास के लिए लंबा संघर्ष किया है। आजादी से पहले, जमशेदजी टाटा के नेतृत्व में एक ऐसी व्यवस्था बनाई गई थी जिसमें विकास के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक बदलाव भी संभव हो सके।
 
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने चैम्बर को 75 वर्षों की उपलब्धियों पर बधाई दी और उसके सामाजिक एवं औद्योगिक योगदान की सराहना की।

विज्ञापन


ओम बिरला ने कहा कि जिस धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी की लड़ाई लड़ी, उसी धरती पर जमशेद जी टाटा ने औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। सिंहभूम चैम्बर ने पिछले सात दशकों में इस नींव को एक मजबूत इमारत का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि यह संस्था न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अग्रणी रही है, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी उसकी भागीदारी सराहनीय रही है।
 
पढ़ें:  सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, जेजेएमपी का सरगना भी था शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत आर्थिक विकास के स्वर्णिम युग से गुजर रहा है। देश अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत में निवेश और नवाचार के अपार अवसर हैं और दुनिया अब भारत को संभावनाओं की धरती के रूप में देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की युवा शक्ति के कौशल और परिश्रम के बल पर भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत अब दुनिया को समावेशी विकास की दिशा दिखा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें