फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार, 35 साल की विधवा भी शामिल

सार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महीने पहले हुई हत्या के 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में 35 साल की एक विधवा भी शामिल है। 

विज्ञापन
हत्या - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 24 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में शनिवार को नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में 35 साल की विधवा महिला भी शामिल है। लगभग एक महीने पहले महिला और युवक का मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। जिसकी पहचान राजाराम सोरेन के रूप में बोड़ाम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत लायलयम जंगल से हुई। पुलिस अधीक्षक (शहर और ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान थे।

मोबाइल ना लौटाने पर कर दी हत्या
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला कि सोरेन के पास महिला का मोबाइल फोन था और वह उसे लौटाने में आनाकानी कर रहा था। इसको लेकर झगड़ा शुरू हो गया और युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। एसपी ने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया। सोरेन पटमदा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले दूसरे गांव का निवासी है और विधवा के घर अक्सर आता-जाता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें