फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने चार मानव तस्करों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया

Sun, 28 Feb 2021 03:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, रांची
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड और दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर मानव तस्करी का रैकेट चलाने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है।

विज्ञापन


सुनीता देवी, पन्नालाल महतो, गोपाल ओरांव और शिव शंकर गंजू को भारतीय दंड संहिता, अंतरराज्यीय प्रवासी कामगार अधिनियम और किशोर न्याय कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। शुरुआत में यह केस 19 जुलाई, 2019 को दर्ज किया गया था। एनआईए ने बीते साल जून में इस मामले को अपने हाथ में लिया था।

आरोपपत्र में कहा गया है कि ये चारों आरोपी झारखंड के गरीब और मासूम लड़कों और लड़कियों को दिल्ली और उससे सटे राज्यों में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देते थे। इनका शोषण किया जाता था और वादे के मुताबिक पैसे भी नहीं दिए जाते थे। इस मामले में 22 पीड़ितों की पहचान की गई और उन्हें बचाया गया। अब उनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें