फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अप्रैल से बंद होगी NH और हाइवे की शराब दुकानें

Sat, 01 Apr 2017 07:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झारखंड की सभी शराब की दुकानें 1 अप्रैल से बंद हो जायेंगी। ये सभी ऐसी दुकानें हैं, जो राज्य में एनएच और हाइवे के किनारे स्थित हैं। सरकार ने सभी जिले में एनएच और हाइवे के किनारे होटलों के विदेशी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


एक अप्रैल से एनएच के लाइन होटलों में भी शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गयी है। इस आदेश के बाद झारखंड की 670 दुकानें बंद हो जाएंगी। इसके लिए झारखंड सरकार नें 489 शराब की दुकानों का लाइसेंस रिन्यू नहीं किया है। वहीं, झारखंड सरकार ने निर्णय लिया है कि वो एक अगस्त से खुद शराब बेचेगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल और स्टेट हाइवे के किनारे 220 से 500 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दूकानों को हटाने का आदेश दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें