फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का नया अंदाज, नृत्य के जरिए महिलाओं को किया प्रेरित; खूब मिला प्यार

Sun, 09 Mar 2025 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

समाज में अक्सर महिलाओं को उनके सपनों से पीछे हटने पर मजबूर किया जाता है। ऐसे में अंबा प्रसाद ने अपने हुनर के जरिए महिलाओं को प्रेरित करने की कोशिश की है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे खूब सराह रहे हैं।
 
विज्ञापन
अंबा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने हुनर को भूल जाते हैं, लेकिन पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने महिला दिवस के मौके पर एक खास संदेश दिया है। उन्होंने नृत्य के जरिए महिलाओं को प्रेरित किया और अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


महिला दिवस पर खास अपील
अंबा प्रसाद ने अपने पोस्ट में महिलाओं से अपने हुनर को न छोड़ने की अपील की। उन्होंने नृत्य की एक झलक दिखाते हुए कहा "ये नृत्य है नारी के संघर्ष और शक्ति की कहानी, हर लय, हर ताल में उसके हौसले की रवानी।" इस पोस्ट को देखकर उनके समर्थक और अन्य लोग भी उनके इस नए अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा
समाज में अक्सर महिलाओं को उनके सपनों से पीछे हटने पर मजबूर किया जाता है। ऐसे में अंबा प्रसाद ने अपने हुनर के जरिए महिलाओं को प्रेरित करने की कोशिश की है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे खूब सराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें