फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड छात्र आंदोलन: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को कोर्ट से राहत, शर्तों के आधार पर मिली जमानत

Tue, 11 Aug 2026 09:23 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में आइसा की राष्ट्रीय नेता नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के आरोपी अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। अदालत ने उसे नेहा बोरा से दूर रहने और दोबारा ऐसी घटना नहीं करने की शर्त पर बेल दी।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला। - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय नेता नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल कोर्ट से राहत मिली है। मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी अमरनाथ पांडेय को जमानत दे दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- JPSC Exam: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, 14वीं जेपीएससी PT समेत 2023-25 की कई परीक्षाएं होंगी रद्द

अदालत ने जमानत देते हुए आरोपी के सामने कुछ शर्तें भी रखीं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अमरनाथ पांडेय नेहा बोरा से दूर रहेगा और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करेगा। अदालत की इन्हीं शर्तों के आधार पर आरोपी को जमानत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें