फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: नक्सलियों का आतंक, पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी की गोली मारकर की हत्या

Wed, 18 Nov 2020 03:23 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, लोहरदगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में नक्सलियों ने पुल निर्माण करा रही एक कंपनी के मुंशी विक्की गुप्ता की मंगलवार रात्रि गोली मार हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात्रि नक्सलियों ने बड़ी संख्या में हमला किया और पेशरार प्रखंड में पुल निर्माण करा रहे ठेकेदार विकास गुप्ता के फुफेरे भाई विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


उन्होंने ठेकेदार के पोकलेन और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने घटना स्थल पर पत्थर में लपेट कर एक पर्चा छोड़ा है। पिछले वर्ष भी इसी इलाके में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य करा रहे तीन लोगों को पीटा था और मुंशी विक्की गुप्ता का हाथ पैर तोड़ दिया था। पेशरार थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर ओनेगड़ा नदी में ढाई करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें