फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड नक्सलियों ने आठ वाहनों को लगाई आग

Fri, 30 Nov 2012 03:11 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखण्ड के दुमका जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक निजी कम्पनी के आठ वाहनों को आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 30 से 35 संदिग्ध नक्सलियों ने गुरुवार रात निजी कम्पनी के कार्यालय पर हमला कर दिया और ट्रैक्टर व डम्पर सहित आठ वाहनों में आग लगा दी। वाहनों में आग लगाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

रांची से करीब 350 किलोमीटर दूर दुमका जिले के जामनी गावं के नजदीक घटी इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रदेश के कुल 24 में से 18 जिले नक्सली समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें