फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: माओवादियों की सक्रियता बढ़ी, पलामू में पोस्टर चिपकाये जाने से लोग दहशत में

Mon, 28 Sep 2020 02:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में माओवादियों के पोस्टर चिपकाये जाने से आस पास के गांवों में दहशत फैल गई। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें जब्त कर लिया। इस घटना के बारे में विश्रामपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि यह मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है और पोस्टर में एक कथित पुलिस मुखबिर के नाम का उल्लेख करते हुए उसे सबक सिखाने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन



कुमार ने बताया कि यह पोस्टर हस्तलिखित है और इसकी लिखावट बड़ी-बड़ी है और इन्हें पेड़ों में चिपकाया गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टर में माओवादी संगठन के नाम, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) - अंकित है, जो एक भूमिगत और प्रतिबंधित नक्सल संगठन है।

कुमार ने बताया कि इस घटना के मद्देनजर पूरे थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी तरह के पोस्टर राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा आदि जिलों में चिपकाये गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें