फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, खूनी इश्क की एक और दास्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भोपाल, फिर बुलंदशहर और अब झारखंड के बंदगांव में एक युवक द्वारा एकतरफा प्यार में युवती की जान लेने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक रविवार को बंदगांव के टोकाद मैदान के पास युवक ने युवती को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन


चाईबासा के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उसके पास से जो मोबाइल मिला है उससे उसकी पहचान के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

बंदगांव के थाना प्रभारी केके झा ने बताया कि मामला प्रेम संबंधों का प्रतीत हो रहा है। हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

बुलंदशहर में भी हुई थी घटना

हाल ही में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक युवक ने सगाई समारोह में घुस कर युवती और उसकी बहन को गोली मार दी थी।

इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। तीनों की मौत हो गई। हालांकि युवक का साथी फरार हो गया था जिसको पुलिस अभी तक तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भोपाल में भी हुआ था ऐसा ही

बहुत वक्त नहीं बीता जब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने शादी समारोह में घुस स्टेज पर बैठी दुल्हन को गोली मार दी थी।

मौके पर भीड़ ने उसे पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में पता चला कि वे रिश्ते के भाई बहन भी थे लेकिन युवक, युवती पर शादी के लिए दवाब बना रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें