फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम दिलाने के बहाने 4 बच्चों की मां को बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के करनी गांव में कुछ दलालों ने काम दिलाने के बहाने चार बच्चों की मां को दिल्ली ले जाकर बेच दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के परिवार के लोग उसे डेढ़ साल से खोज रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जिन दलालों ने महिला को बेचा है, वे खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता के पति तिग्गा ने न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पत्नी के बेचे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट के आदेश के बाद डुमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बच्चों की परवरिश में दिक्कत

जानकारी के अनुसार, पिंगल तिर्की व हेरमन तिग्गा 22 फरवरी 2013 को पीड़िता को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गये और वहां उसे बेच दिया। इसकी जानकारी पीड़िता के पति को मिली। उसने आरोपी पिंगल व हेरमन से अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए कहा। लेकिन डेढ़ साल तक दोनों आनाकानी करते रहे।

आरोप है कि दोनों लोगों ने पहले भी लड़कियों को दिल्ली में ले जाकर बेचा है। पीड़िता के पति ने कोर्ट से गुहार लगायी है कि जल्द उसकी पत्नी को खोज कर लाया जाये, क्योंकि चार बच्‍चों की परवरिश में परेशानी हो रही है।

पीड़िता का परिवार खतीबाड़ी से चलता है और सारे बच्‍चे स्कूलों में पढ़ते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें