झारखंड के करनी गांव में कुछ दलालों ने काम दिलाने के बहाने चार बच्चों की मां को दिल्ली ले जाकर बेच दिया।
पीड़िता के परिवार के लोग उसे डेढ़ साल से खोज रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जिन दलालों ने महिला को बेचा है, वे खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता के पति तिग्गा ने न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पत्नी के बेचे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट के आदेश के बाद डुमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।