फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम रघुबर दास पर मोमेंटम झारखंड में 100 करोड़ घोटाले का आरोप

Fri, 10 Jan 2020 03:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Raghubar Das - फोटो : PTI
विज्ञापन

मोमेंटम झारखंड के नाम पर 100 करोड़ रुपये का दुरुपयोग और सरकारी राशि की हेराफेरी के आरोप में भ्रष्टाचार-निरोध कार्यालय (एसीबी) से शिकायत के बाद पूर्व सीएम रघुबर दास ने कहा है कि सांच को कोई आंच नहीं। 

विज्ञापन


दरअसल, राज्य के पूर्व सीएम झारखंड के पूर्व न्यायाधीश व झारखंड आंदोलनकारी रहे एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोमेंटम पारदर्शी हुई है 'सांच को कोई आंच नहीं'। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी (हेमंत सोरेन) है कोई भी जांच करा लें।


गुरुवार को आरटीआई कार्यकर्ता पंकज कुमार यादव ने एसीबी से पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा और सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल सहित कई अफसरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। साथ ही गड़बड़ियों से संबंधित दस्तावेज भी एसीबी को सौंपे हैं। 
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि इससे पहले दीवान इंद्रनील सिन्हा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इसके बाद इस पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता से कहा था कि वह एसीबी में शिकायत दर्ज कराने को कहा था। 

शिकायत में आरोप है कि मोमेंटम झारखंड की शुरुआती बजट को बढ़ाया गया। शुरुआत में इसका बजह केवल 8.5 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया गया। निवेशकों को बुलाने के नाम पर लंदन, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका सहित कई शहरों में रोड शो आयोजन किया गया। इसके नाम पर सीएम के बेटे और अन्य लोगों ने सैर-सपाटे किए। 

बता दें कि पूर्व की रघुबर दास के सरकार के कार्यकाल में पहला मोमेंटम झारखंड का आगाज साल 2017 फरवरी में रांची में हुआ था, जिसमें तीन लाख करोड़ के निवेश के लिए विभिन्न देशी-विदेशी कंपनियों के साथ समझौते किए गए थे। उसके बाद दूसरा और तीसरा मोमेंटम झारखंड का आयोजन लौह नगरी जमशेदपुर और बोकारो में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें