फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में व्यक्ति ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे पर पिता के अंगों को चबाने का संदेह

Sun, 12 May 2019 10:58 AM IST
आसिम खान भाषा, पलामू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद मानसिक रूप से बीमार उसके बेटे पर अपने पिता के अंगों को चबाने का संदेह है। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाता ने यहां बताया कि पड़ोसियों ने कई दिन से घर से दुर्गंध आने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने दनबदार गांव में उस घर का दरवाजा तोड़ा और 45 वर्षीय सुरेश मोची का शव घर की छत से लटकता पाया। 

विज्ञापन


मोची ने तीन दिन पहले गमछे से कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी और यह कदम उठाने से पहले उसने अपने पुत्र को रस्सी से चारपाई में बांध दिया था। पुलिस ने पाया कि शव के अंगों पर चबाने के निशान पाए गए हैं। उन्होंने संदेह जताया कि लड़के ने उन्हें चबाया होगा। पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोची की पत्नी अपने बेटे-बहू के साथ अलग रहती है। उनका दूसरा बेटा पंजाब में काम करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें