फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गढ़वा से पांच लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार, जंगल में छापेमारी के बाद मिली कामयाबी

Sun, 30 Jul 2023 08:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

पुलिस ने बताया कि जिले के गोरेया करम गांव का निवासी परहिया पहले प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) से भी जुड़ा था। उसे सुबह जंगल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गढ़वा जिले में रविवार को पांच लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी प्रतिबंधित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग हुए एक माओवादी समूह से जुड़ा हुआ है। रंका उप अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने रांची से लगभग 205 किलोमीटर दूर रमकंडा पुलिस थाने के सीमा अंतर्गत चेटे पाटसर जंगल में छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के नेता को पकड़ा गया। गैरकानूनी माओवादी संगठन के स्वघोषित सब-जोनल कमांडर मनोज परहिया पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि जिले के गोरेया करम गांव का निवासी परहिया पहले प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) से भी जुड़ा था। उसे सुबह जंगल से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें