फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बिहार के कटिहार में पहुंची राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा, झारखंड के कई मंत्री हुए शामिल

Sat, 23 Aug 2025 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/कटिहार

सार

Jharkhand: मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार से नाराज़ है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की तरह बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
राहुल-तेजस्वी के साथ झारखंड के मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को झारखंड सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कटिहार जिले के कुर्सेला शहीद स्मारक चौक से यह यात्रा शुरू हुई, जिसमें झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और मंत्री इरफान अंसारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान नेताओं ने कोढ़ा प्रखंड में मखाना उत्पादन से जुड़े मजदूरों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


पढ़ें; झारखंड के सरायकेला-खरसावां में बारिश का कहर: दो दिनों में दो मिट्टी के मकान ढहे, तीन की मौत; सात घायल

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए बिहार की सड़कों पर जनसैलाब उतरा है। चुनाव आयोग की कार्यशैली से लोगों में नाराज़गी है और जनता लोकतंत्र से मिलने वाले अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी हाल में वोट के अधिकार को छीनने नहीं दिया जाएगा।”

वहीं मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार से नाराज़ है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की तरह बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें