फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर लगी आग, ऊपर उठने लगीं तेज लपटें; कुछ देर के लिए मची अफरा-तफरी

Mon, 15 Dec 2025 01:54 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/धनबाद

सार

धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर कोयले की आकृति वाले शोपीस में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए रेलवे कर्मचारी, रेल पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
ऊपर की ओर उठती हुईं आग की तेज लपटें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर लगे रेलवे शोपीस के पास अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय स्टेशन के बाहर भारी भीड़ मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने पार्किंग क्षेत्र में कोयले की आकृति में एक स्टेचू बनाया गया था, जिसे चारों ओर ग्रिल से घेराबंदी की गई थी। अचानक इस स्टेचू में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें ऊपर उठने लगीं।

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

विज्ञापन

आग बुझाने के लिए रेलवे कर्मचारी और रेल पुलिस के जवान दौड़े। पार्किंग एरिया में मौजूद लोग भी मदद को आगे आए, लेकिन वहां पानी का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। स्टेशन के गेट के पास ही आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी में बालू रखा गया था, जिसे फेंककर आग की तीव्रता को कम किया गया। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया गया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: नितिन नवीन बने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अब झारखंड संगठन में बदलाव की संभावना तेज

आग की घटना को लेकर कई तरह का अंदेशा

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि कोयले की इस आकृति में थर्मोकोल और अन्य ज्वलनशील सामग्री का उपयोग किया गया था, जो आग के संपर्क में आते ही धधक उठी। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि कोई सिगरेट या अन्य ज्वलनशील वस्तु स्टेचू क्षेत्र में फेंकी गई हो, जिससे आग लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें