फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: शिव बारात में शामिल होने को CM सोरेन को मिला न्योता, मुख्यमंत्री ने दिया सुरक्षा इंतजामों पर जोर

Sat, 22 Feb 2025 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजारा, रांची

सार

Ranchi News: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से सपरिवार शिव बारात में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने आयोजन की जरूरी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर जोर दिया। 
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन से पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 26 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली भव्य शिव बारात में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया।

विज्ञापन

 
महाशिवरात्रि की तैयारियों पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महासमिति के सदस्यों से शिव बारात के आयोजन को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने शिव बारात के सफल आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
 
मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रण
महासमिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार शिव बारात में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया। उन्होंने बताया कि हर साल पहाड़ी मंदिर में आयोजित यह शिव बारात भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम होती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू सहित दयाशंकर शर्मा, राजकुमार तनेजा, दीपक नंदा, राजीव वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह, बादल सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें