मधु कोड़ा ने आज सीबीआई की कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
अपनी मां का इलाज कराने के लिए मधु कोड़ा को एक सप्ताह के लिए जमानत मिली थी।
जमानत की अवधि आज समाप्त हुई जिसके बाद अदालत ने मधु कोड़ा को जेल भेज दिया।
कोड़ा नवंबर 2009 से भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ आयकर विभाग, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और राज्य सतर्कता विभाग जांच कर रहे हैं।