फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: 'कल्पना झांसी की रानी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहीं', झारखंड में गरजे केजरीवाल

Tue, 21 May 2024 04:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

रैली को संबोधित करते केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आप और झामुमो को खत्म करने की साजिश रची, लेकिन हम मजबूत हुए और वह दिल्ली, पंजाब और झारखंड सरकार को नहीं गिरा सके।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड में चुनावी प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं, उनकी पत्नी कल्पना झांसी की रानी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे जेल में रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी, लेकिन चमत्कार हुआ और मैं आपके सामने हूं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी को ‘आदिवासी विरोधी’ बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उन पर आम आदमी पार्टी (आप) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने मोदी पर देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता को जेल में डालने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने 'भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त हैं' वाली टिप्पणी के लिए भाजपा और उसके प्रवक्ता संबित पात्रा पर भी तीखा हमला किया और लोगों से उनके अहंकार को कुचलने का आग्रह किया।

यहां एक रैली को संबोधित करते केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आप और झामुमो को खत्म करने की साजिश रची, लेकिन हम मजबूत हुए और वह दिल्ली, पंजाब और झारखंड सरकार को नहीं गिरा सके। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मुझे जेल में रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी, लेकिन मैं बजरंगबली का भक्त हूं और चमत्कार हो गया। मैं जमानत पर हूं। जल्द ही हेमंत सोरेन भी बाहर आ जाएंगे। किसी भी अदालत ने हेमंत सोरेन या अरविंद केजरीवाल को दोषी नहीं पाया है।
विज्ञापन


‘आप’ सुप्रीमो ने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को वोट न दें क्योंकि यह झारखंड और आदिवासियों के साथ विश्वासघात होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप ‘कमल’ के निशान वाला बटन दबाएंगे तो हेमंत सोरेन जेल में रहेंगे। केजरीवाल ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी को हटाने और देश को बचाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें