फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव पर मंडराया कोरोना का खतरा, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निकला संक्रमित

Mon, 06 Jul 2020 05:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
लालू यादव
विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद फिलहाल अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में करवा रहे हैं। खबरों का अनुसार लालू यादव की सुरक्षा में पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी कैसे कोरोना संक्रमित हुआ फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव बिरसा जेल के कैदी हैं। उनका इलाज रिम्स के पेंईंग वार्ड में चल रहा है। रिम्स में कोरोना वार्ड के पास ही उनका वार्ड है। जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा पहले भी जताया गया था।

पिछले कुछ दिनों में रांची में तैनात पुलिसकर्मियों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। इसके बाद रांची के कई थानों को सैनिटाइज भी किया गया था। पांच थानों के पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें