फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर-खटमल के सामने नहीं चला लालू का जादू

Tue, 01 Oct 2013 12:59 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चारा घोटाला में दोषी ठहराए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को जेल में पहली रात मच्छर और खटमल के साथ गुजारनी पड़ी। और जाहिर है, वे लालू के रुतबे से वाकिफ कतई नहीं थे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर जब लालू रांची की बिरसा मुंडा जेल पहुंचे, तो सबसे पहले जेलर के कमरे में बैठे, जहां साथ में उनके दो मंत्री भी थे। वहां उन्होंने चाय पी।
इसके बाद तेजस्वी और उनके एक दामाद लालू से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्हें जेल के कॉटेज ले जाया गया, जहां एक बार फिर उन्होंने चाय-समोसे का आनंद दिया।
लालू बिरसा मुंडा जेल का आकार और साफ-सफाई देखकर खुश हुए। फिर उन्हें अपर सेल डिविजन में वीआईपी ब्लॉक ले जाया गया। यह वही जगह है जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को रखा गया था।
लालू को विशेष रसोइया मिला है, जो जेल के नियमों के मुताबिक उन्हें खाना मुहैया कराएगा। उन्होंने रात में रोटी-दाल खाई, कुछ देर टीवी देखा और करीब साढ़े दस बजे सो गए।
विज्ञापन

मच्छरों ने सोने न दियालेकिन उनकी नींद में कई बार खलल पड़ा, जिसकी वजह वहां के मच्छर और खटमल हैं।
जेल में उनसे मुलाकात करने वाले आरजेडी विधायक संजय कुमार यादव ने बताया, "मैं उनका सेल नहीं देख सका, क्योंकि हमारी मुलाकात ऑफिस में हुई थी। उन्होंने अब तक किसी चीज की शिकायत नहीं की है।"
जेल में उनके लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनसे पहले कोड़ा समेत काफी कैदी जेल में मच्छर और खटमलों की शिकायत कर चुके हैं। जेल के एक स्टाफ ने बताया, "मंत्री बिजली जाने और मच्छरों की खूब शिकायत करते थे।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें