फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे झाविमो विधायक प्रदीप यादव

Tue, 02 Jul 2019 05:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रदीप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की महिला नेत्री के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी विधायक प्रदीप यादव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। यादव के अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उनके मुवक्किल को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। उन्होंने जांच में सहयोग करते हुए पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यादव जांच में सहयोग कर रहे हैं तो ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करने का कोई पर्याप्त कारण नहीं बनता है। इसी आधार पर उच्च न्यायालय से उन्हें अग्रिम जमानत देने की गुहार लगाई गई है। झाविमो पार्टी की एक महिला नेत्री ने विधायक यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रदीप यादव ने इस मामले में निचली अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। अब उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है और देवघर पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें