फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अजय बोले- घूसखोरी का विरोध करने पर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज करना बर्बरता

Thu, 21 Dec 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
अजय कुमार
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने जमशेदपुर में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किए जाने को पुलिस की बर्बरता करार दिया। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घूसखोरी का पैसा अधिकारी से लेकर मंत्री तक पहुंचाया जा रहा है। घूस का विरोध करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है।
विज्ञापन


डॉ. अजय कुमार ने जमशेदपुर के एसएसपी अनूप टी. मैथ्यू से भी बात की है। एसएसपी ने घटना की जांच करने की बात कही और दोषियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदेश में घूसखोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना के बाद अपना कार्यक्रम रद्द कर दिए।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का गुरुवार को पलामू दौरा प्रस्तावित था। डॉ. अजय ने बताया कि लाठी चार्ज के विरोध में एसएसपी कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन कर दोषी पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें