फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारेगी झामुमो, सोनिया गांधी से मिलेंगे मुख्यमंत्री सोरेन

Sat, 28 May 2022 07:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में सत्ताधारी झामुमो ने आगामी राज्यसभा चुनाव में राज्य की सीट के लिए अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को आगामी राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया। पार्टी के एक नेता ने बताया कि यह निर्णय झामुमो के विधायक दल की बैठक में लिया गया। प्रत्याशी के नाम का एलान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के बाद किया जाएगा। यह बैठक नई दिल्ली में आज होगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा सांसद महेश पोद्दार का कार्यकाल आगामी सात जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसी के चलते झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 मई तय की गई है। वहीं, मतदान 10 जून को होगा। 

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, 'विधायक दल ने एकमत से फैसला लिया कि झामुमो हर हालत में राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी को कांग्रेस से समर्थन मिलने की उम्मीद है। हम चाहते हैं कि चुनावों के लिए महागठबंधन का केवल एक ही प्रत्याशी होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष से आज ही मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा भी जल्द कर सकती है प्रत्याशी का एलान
भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी की मुलाकात होने के बाद हम अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर देंगे। बता दें कि झामुमो के राज्य विधानसभा में 30 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या 17 है। राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के 26 विधायक हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी एक-दो दिन में ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में मौजूद
झारखंड के लिए राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रत्याशी पर निर्णय के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता भी इस समय दिल्ली में हैं। कांग्रेस भी झामुमो से अपने प्रत्याशी के लिए समर्थन की उम्मीद कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रखुबर दास नामांकन के लिए दौड़ में सबसे आगे चल रहे नेताओं में शामिल हैं।

खनन पट्टा मामले में सोरेन को मिला और समय
मुख्यमंत्री सोरेन को खनन पट्टे से जुड़े एक मामले में चुनाव आयोग की ओर से पेश होने के लिए और समय दे दिया गया है। सोरेन को आयोग ने खुद या अपने अधिवक्ता के जरिए 31 मई को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन, उन्होंने और समय मांगा था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अब सोरेन को 14 जून को पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें