फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गांडेय विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी की जीत, भाजपा के दिलीप कुमार हारे

Tue, 04 Jun 2024 01:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड की गांडेय विधानसभा उपचुनाव में 20 मई को मतदान हुआ था। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस सीट से कल्पना सोरेन को मैदान में उतारा था।  

विज्ञापन
कल्पना सोरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल हुई है। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। कल्पना सोरेने इस पर खुशी जताते हुए जनता का आभार प्रकट किया। 

विज्ञापन


24 चरणों में पूरी हुई मतगणना 
गांडेय विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 चरणों में पूरी हुई। इस विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान हुआ था। कुल मिलाकर 2.17 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कल्पना सोरेन ने 4 मार्च को गिरिडीह जिले में हुए जेएमएम के 51वें स्थापना दिवस पर राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने उस दौरान विपक्ष पर हेमंत सोरेन के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया था।  

31 जनवरी को गिरफ्तार किए गए थे हेमंत सोरेन
कल्पना के पति हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। उन पर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में धन शोधन का आरोप लगा था। बता दें कि कल्पना सोरेने INDI गठबंधन के चुनाव प्रचार और रैलियों का प्रमुख चेहरा रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें